Thursday, October 22nd, 2026

सखी सहेली ग्रुप ने कोविड नियम के तहत रखा होली मिलन

रायपुर
जिला सहकारी बैंक रायपुर की वुमेन्स क्लब ने फाल्गुन त्योहार होली का जश्न मनाया। सब सखियां लाल परिधान में सजधजकर आई, एक दूसरे के चेहरे पर लाल गुलाल से होली का तिलक लगाया, मस्ती में अबीर लगे हाथों से गालों को रंगा । गुजिया, मिर्ची भजिया, लौंग लता, ढोकला और लस्सी का लुत्फ उठाया।  लेकिन इन सब के बीच कोविड के नियमों का उन्होने पूरा पूरा खयाल रखा। दूसरों से भी अपील की है कि नियमो के दायरे में ही होली मिलन का कार्यक्रम करें।

सखी सहेली क्लब की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए इस साल बहुत ही छोटे स्वरूप में होली मिलन आयोजन रखा गया है । जल संवर्धन के साथ इस साल भी कोरोना से सुरक्षा भी जरूरी है । त्यौहार में घर के बने हुए पकवान ही खाएं, सुरक्षा सावधानी के साथ होली मनाएं । सहेलियों को मिली मजेदार टाईटिल से माहौल खुशनुमा हो गया । पुराने गानों पर आधारित चन्दन सा बदन, चंचल चितवन, गोरे रंग पर न इतना गुमान कर, न कजरे की धार, न मोतियों का हार, लाल छड़ी मैदान खड़ी, टाईटिल ने महफिल में खूब रंग जमाया। दोस्ती का यह त्यौहार सभी गिले शिकवे भुला कर एक रंग में रंगना सिखाती है। होली उत्सव में शामिल रहे - सुनीता शर्मा, किरण बाला खलखो, आशा नागरिया, मीना बाघमार, सपना तिवारी, सरोज पांडेय, कोमल नायडू, सुनीता शर्मा जूनियर, संजना वर्मा,मीना वंजारी, किरण बांधे, सुमन वाजपेयी, अंजू नेगी, ममता वर्मा, साधना झा, राखी पटेल, मधु यादव, सावित्री पांडेय, पुष्पा साहू।

 

#होली मिलन

Source : Agency

पाठको की राय